Click here 👇🏻
NSS HD JAIN COLLEGE ARA
मंगलवार, 20 सितंबर 2022
Short introduction about NSS
राष्ट्रीय सेवा योजना एच० डी० जैन कॉलेज, आरा
एन एस एस ( राष्ट्रीय सेवा योजना ) भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम है। जिसकी स्थापना समाज सेवी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शताब्दी वर्ष 1969 में 24 सितंबर को प्रारंभ हुआ और प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के रूप में मनाते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष तथा युवाओं का प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रतीक चिन्ह उड़ीसा के कोणार्क सूर्य मन्दिर के रथ के चक्र है।
राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य:- समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास है।
राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य स्वयं से पहले आप है।
इस योजना का उद्देश्य सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तितव के विकास तथा किसी भी पूर्वाग्रह के बिना समाज के लिए सार्वजनिक सेवा प्रदान करने का एक माध्यम है। उनमे से एक है सभी बच्चों तक शिक्षा पहुँचाना जो विद्यालय जाने में असमर्थ है। और समुदाय के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए स्वयं में इच्छाएं जागृत करना है तथा स्वयं को सृजनात्मक और रचनात्मक सामाजिक कार्यों में प्रवित करना है।
एक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक का मुख्य कर्तव्य होता है की समाज के बीच होने वाले समस्यायों का पता लगाना और तत्पश्चात उनके समाधान खोजने की दिशा में अपने ज्ञान और अनुभव को लगाना। पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण आदि से संबंधित जनजागरुकता में राष्ट्रीय सेवा योजना की अहम भूमिका है।
राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के क्या-क्या फायदे हैं:-
1. उच्चतम शिक्षा के नामांकन में महाविद्याय और विश्वविद्यालय में अनुदान।
2. विभिन्न प्रकार के कैंप में हिस्सा लेने के मौका मिलता है जिसमे से एक है *गणतंत्र दिवस परेड कैंप* यह कैंप पूरे 30 दिन के लिए होता है जिसमें 26 जनवरी को राजपथ/कर्तव्य-पथ पर दिल्ली में देश की शान में परेड करने का मौका मिलता है और देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री तथा अन्य मंत्रियों के साथ मिलने, रहने और भोजन करने के मौका मिलता है।
3. NSS से प्राप्त सर्टिफिकेट द्वारा सिविल और सैन्य दोनो प्रकार के नौकरियों में अनुदान प्राप्त होते हैं।
4.छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ समाज के बारे में जानने व उनकी समाज के प्रति क्या जिम्मेदारियां हैं, इसकी जानकारी हासिल होती है।
5. सामाजिक कार्य के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की भावना विकसित करना।
6. एनएसएस छात्र को व्यक्तिगत रूप से और एक समूह के रूप में विकसित होने में मदद करता है।
7. एनएसएस छात्र को व्यक्तिगत रूप से और एक समूह के रूप में विकसित होने में मदद करता है । यह छात्रों को आश्वस्त करता है, नेतृत्व कौशल विकसित करता है, और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न लोगों के बारे में ज्ञान प्राप्त करता है। छात्र अन्य कौशल भी सीखते हैं जो उन्हें विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर जीवन जीने में मदद करते हैं।
NSS HD JAIN COLLEGE ARA
शुक्रवार, 16 सितंबर 2022
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
-
राष्ट्रीय सेवा योजना एच० डी० जैन कॉलेज, आरा एन एस एस ( राष्ट्रीय सेवा योजना ) भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कार्यक...